How to become a hacker in hindi।। हैकर कैसे बने पूरी जानकारी।।हैकिंग सिखने के लिए किन चीजों का ज्ञान होना चाहिए।।ethical hacker kaise bane।।

How to become a hacker in hindi।। हैकर कैसे बने पूरी जानकारी।।हैकिंग सिखने के लिए किन चीजों का ज्ञान होना चाहिए।।ethical hacker kaise bane।।


हैकर कैसे बने.? ये सवाल पिछले कुछ चंद दिनों में इतने ज्यादा बार पूछा गया है। कि आप सब के कहने पर मुझे इस पर एक पोस्ट बनानी पड़ी।

आज की तारीख में साइबर दुनिया बहुत बड़ी हो चुकी है। हर कोई यही पैसा कमाना चाहता है। और यहीं से फेमस होना चाहता है। जिसकी वजह से ये डिजिटल दुनिया अमीर होती जा रही है। और जहाँ आज की दुनिया का आधे से ज्यादा ज्ञान और पैसा भरा पड़ा हो। वहाँ चोर यानी black hat hacker ना आये ऐसा हो ही नहीं सकता। और इसी वजह से आज white hat hacker बढ़ते चले जा रहे हैं। आपमें से बहुत से लोग इस फील्ड में आना चाहते हैं। और अगर ऐसा सही में है। अगर वाक़ई आप भी hacker बनना चाहते हैं। तो शांत हो जाओ और यह पोस्ट को आखिर तक पढो।

आज का सवाल एक हैकर बनना इतना मुश्किल क्यों है?

दोस्तों hacking एक ऐसी फील्ड है जिसमें टिके रहकर काम करना हर किसी के बस की बात नहीं। क्योंकि ये frequently change होने वाली फिल्ड है। यहाँ आप एक चीज़ शिखकर ये नहीं कह सकते की "हाँ" मैं अब इसका मास्टर बन चुका हूँ। क्योंकि हैकिंग का कोई मास्टर नहीं है। टेक्नोलॉजी बदलती रहती है। और उस टेक्नोलॉजी को हैक करने की मैथड भी। उदारन कि तौर पर अगर हजार इंजिनीअर एक शहर मे काम करते हैं।तो दूसरे शहर के इंजीनियर को उस से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।या काफी मायने में उसी शहर के इंजीनियर को भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

पर अगर आज यूट्यूब hack हो जाता हैं।तो हजार हो या लाख यूट्यूब को बस उसकी जरूरत होगी, जो इसे वापस ठीक कर सके। बाकी सब की एक रुपये की भी value नहीं रह जायेगी। क्योंकि यह फ़ील्ड एक दूसरे से ज्यादा सीख के तीसरे को दबाने का ही है। परिवर्तन हर फ़िल्ड में होता है। पर यह फील्ड परिवर्तन की ही है। यहाँ एक सा कभी नहीं रहता।

क्या इस फील्ड में कोई करियर बचा है?

जवाब हैं "हाँ"।  जैसे जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ रही है। hackers की डिमांड भी बढ़ रही है। और जहाँ डिमांड होती है वहाँ पैसे की कोई कमी नहीं रहती। अब आप सोच रहे होंगे ये सब तो ठीक है लेकिन मैं ethical hackers की डिग्री कहाँ से लूँ। कौन मुझे ethical hackers बना सकता है। जवाब है आप आप "खुद" आज के युवाओं में hacking का बहुत craze है। हर कोई hacker बनना चाहता है। पर इस फील्ड में उतरने से पहले अपने आपसे जरूर पूछें, कि क्या ऐसा सच में है। या कहीं आप सिर्फ कुछ वीडियो देखकर, या लोगों की हैकिंग देखकर, उनके बहकावे में तो नहीं आ गये। और अगर ऐसा सच में है। अगर आप किसी के बहकावे में आकर इस platform में उतरे हैं?, तो आपको जो पसंद है आप कीजिये। ऐसा जरूरी नहीं कि यह सिर्फ लोग करियर बनाने के लिए आए। क्या पता सीखते सीखते आपको इसमें मज़ा आने लगे। और अगर आप क्लियर हो की आपको एक हैकर ही बनना है। तो इस फील्ड में कभी भी डिग्री की चिंता न करें। क्योंकि बड़े से बड़े hacker, उनमें से आधे से ज्यादा यहाँ बिना डिग्री के ही काम कर रहे हैं। उन लोगों को कंपनी इसलिए पैसा नही देती हैं,की उनके पास डिग्री है।उन्हें सिर्फ उनके स्किल और नॉलेज के ही पैसे दिये जाते हैं।जिससे आज वह करोड़पति है।



अगर आप भी अभी स्कूल में पढ़ रहे हैं, तो आपको information technology की किताबें syber news और future of technology से रिलेटेड चीजें पढ़नी होगी?। motivation के लिए आपको world top hackers की histry देखनी चाहिए। अगर आप को धीरे धीरे interest आने लगे तब आपको programming language की basic पढ़ने होंगे। जैसे
• HTML
• JAVA SCRIPT
• PAYTHON
• RUBY.
आपको hacking कि technic जाननी होगी। जैसे
• PHISHING
• WATER HOLES ATTACK
• Ddoa etc.
अगर intrest बढ़ता जाये, तो बेसिक से उठकर इन subject के दीप जाएl अब वो आपकी मर्ज़ी हैl आपको किताबें पढ़कर सीखे या वीडियो देखकर। ये आपके ऊपर हैं। हमारे इंडियन एजुकेशन सिस्टम में ethical hacking के courses अभी दूर दूर तक नहीं है। जो है वो काफी महंगे हैं। अगर आप हैकिंग का "H" भी नहीं जानते। तो आपको वहाँ जाना एकदम बेकार है।
इसलिए में आपको कुछ ऐसी साइट के बारे में बताऊँगा जहाँ आप हैकिंग से रिलेटेड चीजें पढ़ सकते हैं। अपने सीखे हुए attacks try कर सकते हैं। और एक positive environment में रह सकते हैं। नंबर एक पर है।

1. TUTORIALSPOINT(tutorialspoint.com) - नमक की वेबसाइट। अगर मैं इस वेब साइट की बात करू तो इसमें आपको एक से एक TUTORIALS मिल जाएंगे। हैकिंग से रिलेटिड C programming, python,java,html,c++इन सब के tutorials है,। जिससे पढ़कर आप अपनी नॉलेज बढ़ा सकते हैं।

2. SECURITYTUBE(securitytube.net)- इस वेबसाइट में आपको हैकिंग के अटैक कैसे करते हैं?, या कैसे उनसे बचना है? ऐसे ढेर टॉपिक वीडियो फॉर्मेट में मिल जाएगे।और मुझे लगता है इंसान पढ़ने के बजाय देखने से ज्यादा सीखता है।

3. HACHADAY(hackaday.com)- इस वेबसाइट में आपको हैकिंग के बहुत से ब्लॉक मिल जाएंगे। पर ये वेबसाइट फेमस है इसके hardware knowledge की वजह से। जिसमें आप को बहुत सी इंटरेस्टिंग चीज़ें मिल जाएगी।

4. HACKTHISSITE(hackthissite.org) -आप जानते होंगे कि किसी भी वेबसाइट को बिना परमिशन के hack करना गैरकानूनी है। पर ये वेबसाइट इसके एकदम अपोज़िट हैं। ये आपको परमिशन देती है, कि आप इस वेबसाइट को हैक करे। आप सब कुछ सीखने की बाद यहाँ try कर सकते हैं।

5. HACKINGTUTORIAL(hackingtutoriel.com)-यहाँ आप किसी भी वेबसाइट के लु कूल को कैसे ढूंढना है,ये सीख सकते हैं। online tools का कैसे इस्तेमाल करना है ये भी यहाँ आप सीख सकते हैं। साथ ही साथ यहाँ आपको साइबर सिक्योरिटी से रिलेटेड चीजें देखने को मिल जाती है।

6. CYBRARY(cybrary.it)- ये शब्द लाइब्रेरी के जैसे मिलता जुलता है। इस वेब साइट मे आपको हैकिंग के ऊपर वीडियो और आर्टिकलस मिल जाएंगे। जिनसे आप अपनी नॉलेज बना सकते हो। 

7. HACKINGLOOPS(hackingloops.com)-किसी भी चीज़ के loo cluse ढूँढ कर उसे hack कैसें करें? यहाँ आपको उन टॉपिक्स में articles भर भर के मिलेंगे।

8. HACKINTHEBOX(hitb.org) - इस वेबसाइट में रह कर आप latest virus और syber security की सारी न्यूज़ देख सकते हैं। ये वेबसाइट आपको syber security की दुनिया में update रखती हैं।
आप इन सारी वेबसाइट से फायदा कैसे उठा सकते हैं? ये पता चल गया। पर कुछ लोगों को सेफ खेलना पसंद हैं। जिससे वो एक certified hacker बन जाएंगे।
तो आप लोगों के लिए एक और वेबसाइट है जो आपको ethical hacker की certification provide करती हैं।

• ECCOUNCIL(eccouncil.org)-यह वेबसाइट आपको computer science फ़ील्ड की बहुत सी certification provide करती हैं।चाहें वो software engineer हो या network defence architect . इस वेबसाइट से दुनिया में हजारों लोग आज certified ethical hacker बन चुके है।अगर आप चाहे तो इस वेबसाइट को चेक कर सकते है।

                                               -Gyansanhita.com

Post a Comment

0 Comments