हैकिंग क्या होता है?, हैकर क्या होता है?, हैकिंग कितने प्रकार की होती हैं?, हैकर कितने प्रकार के होते हैं?, हैकिंग के क्या क्या use है?, और क्या क्या misuse है?, हैकर हैकिंग क्यों करते हैं?, हैकर मकसद क्या होता है?, क्या हैकर चोर होता है? हैकिंग कैसे की जा सकती है?, क्या हम हैकिंग कर सकते हैं?, क्या हम हैकर बन सकते हैं? इन सब सवालों का जवाब आपको आज मिलने वाला है। तो पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। और पोस्ट कैसा लगा हमें जरूर बताएं।
दोस्तों आज के युग में मनुष्य का सारा काम डिजीटल तरह से किया जाने लगा है। जिसके लाखों फायदे तो हजारों नुकसान भी है। अगर आप भी अपने कंप्यूटर में मज़े से गेम खेल रहे है। और आपके पीछे कोई आपके कंप्यूटर की सारे प्राइवेट जानकारी निकालकर आपको ब्लैकमेल करता है। तो आपका जीवन कैसा हो जाएगा?
🌕 Hacking
आज hacking इतनी बदनाम हो चुकी है, कि अगर आपसे कोई पूछता है कि बेटा क्या करते हो, और अपने जवाब दिया कि मै hacking करता हूँ। तो या तो वह आपको बेहद गर्व से दिखेगा। या तो आप को चोर समझेगा। गर्व से आपको ज्यादातर वो लोग देखेंगे जिन्हें हैकिंग के बारे में कुछ भी नहीं पता। और चोर आपको वो लोग समझेगे जिन्हें भी हैकिंग के बारे में घंटा कुछ नहीं पता। क्योंकि सच्चाई यही है कि ज्यादातर लोगों को हैकिंग के बारे में कुछ भी नहीं पता। Bollywood की फिल्मों की तरह बस हैकिंग को हाथ की सफाई समझतें हैं। जो आपके एक Click से पूरे इंटरनेट जगत में तहलका मचा सकता है।
🌕 Hacker
अब आते है मैन टॉपिक पर। यह हैकर होता क्या हैं? साधारण सी भाषा में कहें तो, जो व्यक्ति कहीं दूर बैठ कर, आप के कंप्यूटर वेबसाइट या किसी भी सोशल साइट पर, आप की किसी भी कमजोरी का फायदा उठाकर, इंटरनेट की दीवार को तोड़कर उसमें login कर ले, तो वही एक हैकर कहलाता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आप एक हैकर कैसे बन सकते हैं?
हमें क्या पढ़ना पड़ेगा? कितना पड़ना पड़ेगा? दोस्तों हैकिंग का कोई निर्धारित सिलेबस नहीं है। एक हैकर की पढ़ाई कभी पूरी नहीं होती हैं। टेक्नोलॉजी के साथ उसे भी अपनी स्किल्स को और तेज करते रहना पड़ता है। इसलिए कहते हैं, कि अच्छा हैकर बनने के लिए आपको इसे सीखने का जूनून होना जरूरी है। अगर आप चार-छे महीने का कोर्स करके सोचते हैं, की आप एक हैकर बन गए, तो हाँ आप बन जाओगे। पर उस लेवल का नहीं जितना आप अभी सोच रहे हो। आप हैकिंग की दुनिया में एक सिपाई जरूर बन जाओगे। पर एक ऑफिसर यानी उत्तम हैकर नहीं बन पाओगे। एक उत्तम हैकर बनने के लिए आपके अंदर लगी आग कभी कम नहीं होनी चाहिए। आपको हैकिंग के सारे सब्जेक्ट में महारत हासिल करनी होगी।
दिन-रात सुबह-शाम एक करके। क्योंकि एक उत्तम हैकर बनने के लिए आपको बहुत पढ़ना पड़ता है। आपको हमेशा दुश्मन के दिमाग को समझकर उसे एक कदम ज्यादा सोचना होगा। क्योंकि इस फील्ड में हर सेकंड कॉम्पटीशन चलता रहता है। जिस में आधे से ज्यादा लोग बीच में हार मान जाते है।
आज के टाइम पर हैकिंग काफी बदनाम हो चुकी की है। क्योंकि ज्यादातर लोग हैकिंग केवल गलत काम के लिए सीखना चाहते हैं। परंतु सब एक जैसे नहीं होते। कुछ हैकर अच्छे भी होते हैं। जो अपनी शक्तियां का गलत इस्तेमाल न करके उसे मानव जगत के कल्याण में लगाते हैं।
अगर हम विस्तार में देखे तो हैकर सात तरह के होते हैं।
1. Black hat hacker
2. White hat hacker
3. Gray hat hacker
4. Script kiddie
5. Green hat hacker
6. Red hat hacker
7. Blue hat hacker
पर बड़ी मात्रा में देखे तो सिर्फ तीन तरह की हैकर देखे जाते है। Black hat hacker, White hat hacker और Gray hat hacker।
Black hat hacker या कहीं काली टोपीवाले वो लोग होते हैं, जो अपनी शक्ति का नाजायज फायदा उठाते हैं। इनका काम यही होता है। बिना इजाज़त के किसी भी साइट की जरूरी Information को चोरी करके उन्हें डराना धमकाना। और पैसा वसूल करना। यह हैकर बहुत बुरे होते हैं। जिनके आगे बड़ी बड़ी कंपनियों के पसीने छूट जाते है।
White hat hacker ये लोग वो होते हैं जो सरकार या किसी कंपनी के लिए काम करते हैं। इनका काम ही कंप्यूटर या वेबसाइट की मजबूती को और मजबूत करना होता है। ताकि वह Black hat hacker के हाथों ना आ पाए। ये सारे काम परमीशन लेकर करते हैं। इसलिए इन्हें इथीकल हैकर भी कहा जाता है।
Gray hat hacker ये लोग हमारे जैसे बेरोजगार होते हैं। इनको किसी को ब्लैकमेल करके Black hat hacker की तरह पैसे भी नहीं चाहिए। और ये White hat hacker की तरह परमिशन लेकर भी काम नहीं करते। इनका मकसद या तो अपनी स्किल्स को दूसरों को दिखाना, थोपना या बनाना होता है। यह केवल मस्ती के लिए, या दूसरों को परेशान करने के लिए ये सब करते हैं। कई बार यह वेबसाइट हैक करके सब कुछ डिलीट कर देते है। तो कई बार सिर्फ दिखावे के लिये यह वेबसाइट पर अपना नाम या काम लिख देते हैं।
-धन्यवाद








1 Comments
YOUR MANY IMAGES IN THIS BLOG POST ARE NOT WORKING PROPERLY TO SOLVE THIS ISSUE UPDATE THE POST AFTER CHANGING THE PICTURES.
ReplyDeleteVISIT MY BLOG https://informativefaizan.blogspot.com/