What is the dark web, what is the Deep web in hindi. डार्क वेब क्या होता है।। डीप वेब क्या होता है।। डार्क वेब से क्या होता है।। डार्क वेब के क्या फायदे होते हैं।। इंटरनेट की काली दुनिया।।


What is the dark web, what is the Deep web in hindi. डार्क वेब क्या होता है।। डीप वेब क्या होता है।। डार्क वेब से क्या होता है।। डार्क वेब के क्या फायदे होते हैं।। इंटरनेट की काली दुनिया।।


ज्यादातर लोग डार्क वेब और डीप वेब को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं। इसलिए आज मै आपको बहुत ही आसान लैंग्वेज में समझाने वाला हु, कि डार्क वेब और डीप वेब क्या होती है।

पूरे इंटरनेट को तीन भागों में विभाजित किया गया है।
1- Surface web
2- Deep web
3- dark web


🌕 Surface web-
सबसे पहले हम बात करते हैं Surface web के बारे में। इंटरनेट का वह हिस्सा, जिसे हम आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। आसानी से उपयोग कर सकते हैं। और जो सर्च रिजल्ट में दिखता है। यह Surface web कहलाता है। आप को यह जानकर हैरानी होगी कि, इंटरनेट का केवल पांच परसेंट पार्ट ही Surface web के अंदर आता है। जैसे की अगर आप गूगल में सर्च करेंगे ज्ञान संहिता तो आपके सामने gyansanhita.com और इसके कई सारे रिज़ल्ट होंगे। इसी तरह से फेसबुक यूट्यूब ट्विटर और बहुत सारी वेबसाइट है जिसे आप आसानी से एक्सेस कर करते हैं। तो इस तरह से आसानी से एक्सेस होनेवाले इंटरनेट के हिस्से को Surface web कहा जाता है।


🌕 Deep web-
चलिए अब बात करते है, Deep web के बारे में। जीतने भी सर्च इंजन रहे जैसे याहू,गूगल,बिंग ये सभी इंटरनेशनल कम्पनीयाॅ है। लेकिन जिस देश में भी इन्हें काम करना होता है। वहाँ के कानून इन्हें मानने ही पड़ते हैं। इंडिया में इंटरनेट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के अंदर आता है। जिस में यह रूल बनाया गया है, कि कोई भी सर्च इंजन किसी भी इलीगल वेबसाइट को या किसी भी सीक्रेट वेबसाइट को इंडेक्स नहीं करेगा। इस वजह से अगर आप किसी भी सीक्रेट वेबसाइट को गूगल में या किसी भी सर्च इंजन में सर्च करेंगे तो उस के रिजल्ट आपको शो नहीं होंगे। जैसे कि रॉ इंडिया की एक सीक्रेट एजेंसी है। अगर आप इसकी डिटेल्स को गूगल में सर्च करें तो आपको कोई भी रिजल्ट नहीं मिलेगा।

इस तरह की इलीगल वेबसाइट और सीक्रेट वेबसाइट को एक्सेस करने का एक ही तरीका होता है, कि आपके पास इनका पूरा URL होना चाहिए। अगर आपके पास इन वेबसाइट का URL है, तो आप अपने ब्राउज़र में उस URL को डाल करके डायरेक्टली उस वेबसाइट को ऐक्सेस कर सकते हैं। तो इंटरनेट का इस तरह का जितना भी हिस्सा है, यह सारा Deep web के अंदर आता है।

🌕 Dark web
चलिए अब देखते हैं कि dark web क्या होता है?dark web इंटरनेट की वो काली और खतरनाक दुनिया है, जहाँ पर कोई भी रूल कोई नियम कोई कानून नहीं माना जाता है। सभी तरह के इलीगल काम dark web में किए जाते हैं। dark web में नशा खरीदा बेचा जाता है। हथियार ख़रीदे बेचे जाते हैं। हर तरह की स्मगलिंग होती है। यहाँ तक की आप किसी के मर्डर की सुपारी भी दे सकते हैं। जैसे कि हीटमॅन एक वेबसाइट है, उसे आप किसी के भी मर्डर की सुपारी दे सकते हैं। लेकिन उनके कुछ रूल्स है। जैसे कि जिसकी आप सुपारी दे रहे है, उसकी उम्र सोलह साल से कम नहीं होनी चाहिए। दूसरे वहाँ पर एक लिस्ट दी गई हैं, जिसमें कुछ देशों के नाम हैं। उसमें लिखा हुआ है, इन देशों के किसी भी नेता की सुपारी आप हीटमॅन में नहीं दे सकते।dark web में सारा लेन देन की crypto currency में होता है। जैसे कि बिटकॉइन, लाइटकॉइन एवं। तो इस तरह के सभी इलीगल काम dark web के जरिए किए जाते हैं। इसलिए dark web को एक्सेस करना आसान नहीं होता है।

इस को आप किसी भी नॉर्मल ब्राउज़र जैसे chrome, firefox opera में ओपन नहीं कर सकते हैं। बल्कि इसके लिए आपको एक स्पेशल ब्राउज़र की जरूरत पड़ती है।

जिसका नाम है TOR ब्राउज़र। dark web की किसी वेबसाइट को अगर आप ओपन करना चाहते हैं, तो उस वेबसाइट का पूरा URL आपके पास होना चाहिए। उस URL को TOR ब्राउज़र में डाल कर के ही आप उस वेबसाइट को ओपन कर सकते हैं। dark web को सिर्फ use करना कोई क्राइम नहीं है। लेकिन अगर आप उसे गैरकानूनी काम करेंगे, तब यह क्राइम है। और उस के लिए आप पर कार्रवाई की जायेगी।

तो दोस्तों आशा करते हैं कि आप को Surface web, deep web और dark web क्या होता है? यह समझ में आ गया होगा। आप को यह पोस्ट कैसा लगा हमें जरूर कमेन्ट में जरूर बताएं।

- gyansanhita.com

Post a Comment

0 Comments