ज्ञान क्या है,ज्ञान का महत्व- ज्ञानसंहिता
ज्ञान क्या है?
"किसी भी विषय को पूर्ण रूप से समझना,उसका पूरा अनुभव करना तथा समय के साथ उसका उचित उपयोग करना ही ज्ञान है।" ज्ञान एक विश्वास है, और यही विश्वास अगर मानव में हो तो वही आत्मविश्वास में परिवर्तित होकर, मानव को महान बनाता है। ज्ञान एक ऐसी शक्ति है, जो भौतिक और शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति कोफ़ भी सर्वशक्तिमान बना सकती है।
यह ऐसी संपत्ति है जिसे न तो चुराया जा सकता है और न ही बलपूर्वक छीना जा सकता है। बस इसे थोड़ीसे परिश्रम से अर्जित किया जा सकता है। इसे प्राप्त करने के लिए जरूरी नही की, आप के पास बहुतसे संसाधन और उपाधियां हो या फिर आप किसी महाविद्यालय में स्नातक हो। आपको यह कहि भी मिल जाएगा,, और हम भी प्रयास करेंगे कि आपको उस हर चीज से अवगत कराएं। जिससे आपको मनोरंजन के साथ ज्ञान भी मिले,
ज्ञान...एक शक्ति है
ज्ञान को कभी वस्तु या भौतिक चीज नही कहा जा सकता है क्योंकि ज्ञान एक शक्ति है, जो कभी नष्ट नही हो सकती।इस अनंत ब्रम्हांड के कुछ नियम है,जैसे, जिसका जन्म हुआ है उसका मृत्यु निश्चित है, जिसका निर्माण हुआ है उसका नाश निश्चित है,,
पर ज्ञान ही एकमात्र ऐसी चीज है, जो कभी नष्ट नही होगी,, ज्ञान उस ईश्वर के समान है,जो अनादि-अनंत है। जिसकी ना तो कभी शुरुआत हुई और ना कभी अंत होगा।
देखो इतिहास के उन महापुरुषों को जिन्हें हम महान कहते है जैसे स्वामी विवेकानंद, सिद्धार्थ गौतम,अल्बर्ट आइंस्टीन,क्या अंतर है उनमें और अन्य लोगो में। आखिर ओ भी तो हड्डी-मांस के इंसान ही तो थे फिर हम उन्हेंही हम महान क्यों कहते है। इसका बस एक ही कारण है। उनके पास औरोसे बस एक ही जिच ज्यादा थी, उनके पास एक शक्ति थी जिसे हम ज्ञान कहते। इसका तात्पर्य यही है कि ज्ञान एक शक्ति है जो मानव को महामानव बनाती है।


0 Comments